Sunday, September 13, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 37°C
Breaking News

सुबह-सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 15 तक छात्र घायल, एक की हालत गंभीर

भारत इंफो : महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कोंढवड गांव के पास स्कूली बच्चों को लेकर जा रही एक बस अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ने से सड़क किनारे पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 50 छात्र-छात्राएं सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत सहायता के लिए दौड़ पड़े।

स्थानीय लोगों ने तुरंत शुरू किया रेस्क्यू
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस पलटते ही ग्रामीणों ने बिना देरी किए बचाव अभियान शुरू कर दिया। लोगों ने बस की खिड़कियों और दरवाजों के जरिए बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और बचाव दल भी मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

10 से 15 बच्चे घायल, एक छात्र की हालत गंभीर जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 10 से 15 बच्चे घायल हुए हैं। इनमें एक छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य घायल बच्चों का अस्पताल में इलाज जारी है। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी भी बच्चे की मौत नहीं हुई।

हादसे का वीडियो आया सामने, जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद दुर्घटनास्थल का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें स्कूल बस सड़क किनारे पलटी हुई दिखाई दे रही है। वीडियो में स्थानीय लोग और बचावकर्मी बच्चों को सुरक्षित निकालते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *