loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 37°C
Breaking News

‘पेटी दी कीमत नी पता तैनूं नहीं आपको…’, फगवाड़ा CIA स्टाफ की ऑडियो वायरल!

भारत इंफो : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऑडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा गाड़ी छुड़वाने के बदले पैसे मांगने का दावा किया जा रहा है। वायरल ऑडियो को लेकर लोगों के बीच चर्चा का माहौल बना हुआ है और यह मामला शहर में सुर्खियां बटोर रहा है।

फगवाड़ा CIA स्टाफ से जुड़ा होने का दावा
सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों के अनुसार, यह ऑडियो फगवाड़ा के CIA स्टाफ से जुड़े एक कर्मचारी की बताई जा रही है। हालांकि, अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि ऑडियो में सुनाई दे रही आवाज वास्तव में किसकी है।
वायरल ऑडियो में कथित तौर पर एक व्यक्ति गाड़ी छुड़वाने के बदले ‘एक पेटी’ यानी एक लाख रुपये की मांग करता सुनाई दे रहा है। बातचीत के दौरान वह यह भी कहता है कि सामने वाले व्यक्ति को ‘पेटी’ की वास्तविक कीमत का अंदाजा नहीं है। ऑडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

ऑडियो की पुष्टि नहीं
यह स्पष्ट करना जरूरी है कि वायरल हो रही ऑडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल यह केवल सोशल मीडिया पर प्रसारित एक ऑडियो क्लिप है, जिसकी सत्यता और परिस्थितियों की आधिकारिक जांच या पुष्टि सामने नहीं आई है। हालांकि ऑडियो की प्रामाणिकता अभी जांच का विषय है, लेकिन इसके वायरल होने के बाद पुलिस व्यवस्था और कथित भ्रष्टाचार को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *