loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 36°C
Breaking News

जालंधर में AAP सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की बड़ी रेड

भारत इंफो : पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद Ashok Mittal के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार सुबह करीब 9 बजे ED की टीमों ने जालंधर स्थित उनके घर सहित कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के मद्देनज़र घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी के समय अशोक मित्तल अपने जालंधर स्थित निवास पर ही मौजूद थे और एजेंसियां उनसे पूछताछ भी कर रही हैं।

लवली ग्रुप के कई ठिकानों पर जांच
जानकारी के अनुसार, दिल्ली से आई ED टीम ने जालंधर और फगवाड़ा में लवली ग्रुप से जुड़े कई प्रतिष्ठानों को निशाने पर लिया है। इनमेंलवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, लवली ऑटोज, लवली स्वीट्स और लवली डिस्टेंस एजुकेशन सेंटर जैसे प्रमुख संस्थान शामिल हैं। ED की यह कार्रवाई एक साथ कई जगहों पर चल रही है, जिससे पूरे क्षेत्र में हलचल मच गई है।

ED कार्रवाई पर सीएम मान ने दिया बयान
इस कार्रवाई के बाद पंजाब की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे “टिपिकल मोदी स्टाइल” बताया। उन्होंने लिखा कि भाजपा पंजाब चुनाव की तैयारी कर रही है, लेकिन आम आदमी पार्टी दबने वाली नहीं है।

 

हाल ही में मिला था अहम राजनीतिक पद
गौरतलब है कि करीब 12 दिन पहले आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से हटाया था, जिसके बाद अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अशोक मित्तल पंजाब की शिक्षा जगत की बड़ी हस्ती माने जाते हैं और 2022 में राज्यसभा सांसद बने थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *