loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 33°C
Breaking News

केंद्र का बड़ा फैसला: BBMB में खत्म हुआ पंजाब-हरियाणा का वर्चस्व, अब पूरे देश से होगी भर्ती

भारत इंफो : केंद्र सरकार ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के अहम पदों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। BBMB नियम, 1974 में संशोधन करते हुए अब पंजाब और हरियाणा के पारंपरिक वर्चस्व को खत्म कर दिया गया है। नए नियम “भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (संशोधन) नियम, 2026” के तहत लागू किए गए हैं।

अब पूरे देश से होगी नियुक्ति
संशोधित नियमों के बाद बोर्ड के मेंबर (पावर) और मेंबर (इरिगेशन) जैसे प्रमुख पदों पर अब केवल पंजाब और हरियाणा ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों के अधिकारी भी नियुक्त किए जा सकेंगे। इन पदों को अब देशभर के योग्य उम्मीदवारों के लिए खोल दिया गया है।

अनुभव और योग्यता के सख्त मानदंड
नए नियमों के तहत उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग की डिग्री होना अनिवार्य किया गया है। साथ ही कम से कम 20 साल का कार्य अनुभव जरूरी होगा, जिसमें एक वर्ष का अनुभव मुख्य अभियंता (Chief Engineer) के पद पर होना अनिवार्य रखा गया है।

केंद्र का तर्क: बेहतर प्रोफेशनल्स का चयन
केंद्र सरकार का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य अधिक अनुभवी और योग्य पेशेवरों को इन अहम पदों पर नियुक्त करना है। इससे बोर्ड की कार्यक्षमता और तकनीकी क्षमता को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *