loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 30°C
Breaking News

अमृतसर में दिनदहाड़े फायरिंग, घर में घुसकर बाप-बेटे को मारी गोलियां

भारत इंफो : अमृतसर में पैसों के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब एक किरयाना दुकानदार ने घर में घुसकर बाप-बेटे पर गोलियां चला दीं। इस हमले में दोनों घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

21 हजार रुपए के लेन-देन को लेकर विवाद
घायल बलविंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने लंगर के लिए किरयाना दुकानदार से करीब 21 हजार रुपए का सामान लिया था और 10 अप्रैल तक भुगतान करने की बात हुई थी। तय समय पर पैसे न देने पर दुकानदार उनके घर पहुंच गया। दुकानदार घर से बाइक और अन्य सामान अपने साथ ले जाने लगा। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया और आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी।

4 राउंड फायरिंग, बाप-बेटे को लगी गोली
पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने करीब 4 राउंड गोलियां चलाईं। एक गोली उनके पैर में लगी, जबकि दूसरी उनके बेटे गुरप्रीत के हाथ में जा लगी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

पुलिस ने दर्ज किए बयान, जांच शुरू
मामले में पुलिस का कहना है कि पैसों के विवाद के चलते झगड़ा हुआ, जिसके बाद फायरिंग की घटना सामने आई। जंडियाला गुरु थाने के SHO हरपाल सिंह के अनुसार घायलों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और उसी आधार पर FIR दर्ज की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने टीमें गठित कर दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *