loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 39°C
Breaking News

पंजाब में मौसम ने ली करवट, कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

भारत इंफो : पंजाब में मंगलवार सुबह से कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम एक बार फिर ठंडा हो गया है। अचानक हुए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं आसमान में बादल छाए रहने से ठंडक का एहसास बढ़ गया है।

कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 7 अप्रैल को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, मानसा, बरनाला, बठिंडा, मोगा, मुक्तसर साहिब, फाजिल्का और फिरोजपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, रूपनगर, नवांशहर, मोहाली, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और संगरूर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और आंधी-तूफान चलने की चेतावनी दी गई है।

ओलावृष्टि और तेज हवाओं का खतरा
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है, जिससे फसलों और आम जनजीवन पर असर पड़ सकता है। तेज हवाओं के चलते लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

11 अप्रैल से फिर बदलेगा मौसम
विभाग के अनुसार 9, 10 और 11 अप्रैल को मौसम साफ रहने की संभावना है और इन दिनों किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि 11 अप्रैल से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबैंस एक्टिव हो सकता है, जिससे उत्तर-पश्चिम भारत में एक बार फिर बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *