loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 38°C
Breaking News

जालंधर PNB लूट में बड़ा खुलासा! पूर्व DSP का बेटा निकला मास्टरमाइंड

भारत इंफो : जालंधर के खुरला किंगरा इलाके में कुक्की ढाब रोड स्थित बैंक एन्क्लेव फेज-2 में PNB की शाखा में हुई लूट के मामले को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। इस केस में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश में टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

पूर्व DSP का बेटा निकला मास्टरमाइंड
जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि इस वारदात के पीछे पूर्व डीएसपी का बेटा ही शामिल है। पुलिस के मुताबिक आरोपी नशे का आदी है और अपनी लत को पूरा करने के लिए उसने इस डकैती की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद एक्टिवा पर खांबड़ा की ओर निकल गए। वहां पहुंचकर उन्होंने कपड़े बदले और फिर अलग रास्ते से शहर में वापस आ गए, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके। हालांकि उनकी यह चाल ज्यादा देर तक नहीं चल सकी।

CCTV फुटेज से खुली पूरी कहानी
मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसी दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले, जिनकी मदद से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

हथियार और नकदी बरामद, दूसरा आरोपी फरार
पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सिमरजीत सिंह उर्फ अमरिक सिंह के कब्जे से एक रिवॉल्वर, तीन जिंदा कारतूस और कुछ नकदी बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें एनडीपीएस एक्ट का केस भी शामिल है। फिलहाल पुलिस फरार दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *