loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 24°C
Breaking News

पाकिस्तानी नंबरों से हो रही ठगी, मनकीरत औलख के नाम पर मांगे जा रहे पैसे

भारत इंफो : मशहूर पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख के नाम पर ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। इस धोखाधड़ी की जानकारी खुद मनकीरत औलख ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर दी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति उनके नाम पर पैसे मांगे तो उस पर भरोसा न करें और किसी को भी पैसे न भेजें।

पाकिस्तानी नंबरों से किया जा रहा फ्रॉड
मनकीरत औलख ने बताया कि कुछ लोग पाकिस्तानी नंबरों का इस्तेमाल कर उनके नाम पर लोगों से पैसे मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई लोग इन ठगों के झांसे में आकर 2-2 हजार रुपए तक भेज चुके हैं। सिंगर ने एक ऑडियो भी सुनाई, जिसमें ठग खुद को मनकीरत बताकर पैसे मांग रहा है। ऑडियो में ठग कहता है कि पहले उसके नंबर पर पैसे ट्रांसफर करें, ताकि वह रजिस्ट्रेशन कर सके।

10 लाख रुपये देने का झांसा
मनकीरत औलख के अनुसार यह किसी एक व्यक्ति का काम नहीं बल्कि एक पूरा गिरोह है, जो लोगों को लालच देकर ठग रहा है। ये लोग खासकर गरीब लोगों को निशाना बना रहे हैं और उन्हें 10 लाख रुपये देने का झांसा देते हैं। इसके बदले पहले 5 या 10 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन के नाम पर मांगते हैं।

लोगों से सतर्क रहने की अपील
सिंगर ने कहा कि उनकी सभी से अपील है कि इस तरह के किसी भी फ्रॉड में न फंसें। अगर उन्हें किसी से बात करनी होगी तो वह खुद संपर्क करेंगे। उन्होंने लोगों को खास तौर पर चेतावनी दी कि किसी को भी अपना OTP या बैंक से जुड़ी जानकारी न दें।

लोगों की मदद के कारण बन रहे निशाना
बताया जा रहा है कि पिछले साल पंजाब में आई बाढ़ के दौरान मनकीरत औलख ने जरूरतमंद लोगों की काफी मदद की थी। वह खुद कई इलाकों में जाकर लोगों का हालचाल ले रहे थे और आर्थिक सहायता भी कर रहे थे। इसी वजह से अब ठग उनके नाम का इस्तेमाल कर आम लोगों को निशाना बना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *