loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 23°C
Breaking News

पाकिस्तान में IED धमाका, 7 पुलिसकर्मियों की मौत; तालिबान ने ली जिम्मेदारी

भारत इंफो : पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी इलाके में एक बड़े बम धमाके में सात पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। यह हमला खैबर पख्तूनख्वा राज्य के लक्की मरवत जिले के शादि खेल बेट्टानी इलाके में हुआ। धमाके के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई और सुरक्षा बलों ने तुरंत इलाके को घेर लिया।

गश्त कर रही पुलिस गाड़ी को बनाया निशाना
पुलिस के अनुसार गश्त कर रही पुलिस टीम की गाड़ी को सड़क किनारे लगाए गए आईईडी से निशाना बनाया गया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि थाना प्रभारी एसएचओ आजम, ड्राइवर शाह बह्रम और चार अन्य पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई।

हमले में एक अन्य पुलिसकर्मी इंसाफुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। इस तरह इस हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई।

टीटीपी ने ली हमले की जिम्मेदारी
प्रतिबंधित आतंकी संगठन Tehreek-e-Taliban Pakistan (टीटीपी) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। सुरक्षा एजेंसियां इस हमले को आतंकी गतिविधियों से जोड़कर जांच कर रही हैं। घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं ताकि हमले में शामिल लोगों तक पहुंचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *