Wednesday, September 16, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 33°C
Breaking News

जालंधर में नाबालिग की हत्या: मंत्री भगत बोले—“मौत का बदला मौत ही!” परिवार ने फांसी की उठाई मांग

भारत इंफो : जालंधर में नाबालिग बच्ची से रेप की कोशिश के बाद हुई हत्या की भयावह वारदात ने पूरे शहर को दहला दिया है। बच्ची के संस्कार के बाद पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।

“परिवार को इंसाफ चाहिए, आरोपी को फांसी हो”—परिजन

पीड़िता के मामा चरनप्रीत सिंह और भाई ने मंत्री भगत से मांग की कि उन्हें जल्द से जल्द इंसाफ दिलाया जाए और आरोपी को फांसी की सजा दी जाए।

मंत्री भगत ने परिवार की इस मांग को बिल्कुल जायज़ बताते हुए कहा कि सरकार इस केस में आरोपी को फांसी दिलवाने की सिफारिश करेगी। उन्होंने कहा, “मौत का बदला मौत होना चाहिए।”

फास्ट-ट्रैक कोर्ट में केस भेजने की तैयारी

मंत्री ने कहा कि मामले को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में भेजकर जल्द से जल्द आरोपी को कठोर सजा दिलाई जाएगी, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी घिनौनी हरकत करने की हिम्मत न कर सके।

उन्होंने इस घटना को पंजाब की सामाजिक छवि पर गहरा धब्बा बताते हुए कहा कि जिस प्रदेश को दुनिया भाईचारे और मान-सम्मान के लिए जानती है, ऐसे अपराध लोगों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा करते हैं।

पुलिस पर गुस्साए मंत्री

महिंदर भगत ने शुरुआती पुलिस कार्रवाई पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि अगर चौकी स्तर की पुलिस ने समय रहते ध्यान दिया होता, तो शायद बच्ची की जान बचाई जा सकती थी।

उन्होंने कहा कि वह पुलिस कमिश्नर और डीजीपी से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे।

आरोपी ने कुबूला जुर्म

मंत्री भगत के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने बच्ची की हत्या की और शव को पड़ोस के बाथरूम में छिपाया था। वह बाद में शव को कहीं और ले जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मोहल्ले के लोगों की सतर्कता से पूरा मामला खुल गया और आरोपी रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *