loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 35°C
Breaking News

जालंधर हाईवे हादसा: टक्कर के बाद कार में भड़की आग, एक की मौत, 6 घायल

भारत इंफो : पंजाब के जालंधर में देर रात दिल्ली नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी भयावह थी कि छात्र ट्रक के इंजन और टायर के बीच फंस गया और उसी जगह उसकी मौत हो गई। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि इस हादसे में दो लोगों की मौत होने की आशंका है।

सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी कार

पुलिस के अनुसार, चहेड़ू पुल के पास टायर पंक्चर होने के बाद एक ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। रात के अंधेरे में तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने पीछे से ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के तुरंत बाद कार में आग लग गई और आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया।

कई वाहन आग की चपेट में

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि आग इतनी तेज फैल गई कि पीछे से आ रही दूसरी कार और एक ट्रक भी इसकी चपेट में आ गए। एक ऑटो भी अनियंत्रित होकर टकरा गया। इसी चेन रिएक्शन में बाइक और एक्टिवा सवार भी घायल हो गए।

हादसे में एक युवक की मौत और 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

फायर ब्रिगेड ने बताया मौके के हालात

सूचना मिलते ही फगवाड़ा फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। थाना इंचार्ज के मुताबिक हादसा देर रात करीब 1 बजे हुआ और कम रोशनी हादसे की बड़ी वजह रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *