Saturday, September 12, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 27°C
Breaking News

जालंधर भार्गव कैंप लूट केस : विजय ज्यूलर शॉप पहुंचे राजा वड़िंग, बोले ‘सरकार फेल, लोगों में डर का माहौल’

भारत इंफो : जालंधर में भार्गव कैंप में बीते दिन विजय ज्वेलर पर हुई लूट मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग इलाके में पहुंचे। जहां उन्होंने ज्वेलर के परिवार से घटना को लेकर बात की। वड़िंग ने कहा कि सूबे में हर रोज दिन दहाड़े वारदातें हो रही हैं। पंजाब सरकार लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करने में फेल रही है।

जालंधर पुलिस लगातार फेल हो रही
कांग्रेस सूबा प्रधान ने कहा कि पंजाब सरकार सूबे में कानून-व्यवस्था को लागू करने में लगातार फेल साबित हो रही है। कभी गैंगवार हो रही है तो कहीं पर दिन दहाड़े कारोबारियों को लूट लिया जा रहा है। ऐसे डर के माहौल में कैसे लोग काम कर पाएंगे। जालंधर पुलिस भी लूट की वारदातों को ट्रेस करने में लगातार फेल साबित हो रही है।

भार्गव कैंप थाने के बाहर महिलाओं का प्रदर्शन
भार्गव कैंप में विजय ज्वेलर की दुकान में गन पॉइंट पर हुई लूट मामले में महिलाओं ने थाना भार्गव कैंप के बाहर धरना दिया। वहीं, दुकान मालिक का कहना है कि बीते दिन थाना प्रभारी ने 11 बजे उन्हें थाने में आने के लिए बुलाया था और कहा था कि वह आरोपियों को 11 बजे तक गिरफ्तार कर लेंगे। लेकिन जब वह थाने आए तो देखा थाना ही खाली पड़ा हुआ है। थाने का प्रभारी भी थाने में मौजूद नहीं है। लोगों ने पुलिस पर आरोपियों के साथ मिलीभगत के आरोप लगाकर नारेबाजी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *