Wednesday, October 28, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 18°C
Breaking News

कनाडा में भीषण सड़क हादसा: पंजाबी पिता-पुत्र की मौत, मैरिज एनिवर्सरी मनाकर लौट रहा था परिवार

भारत इंफो : कनाडा में एक दुखद सड़क हादसे में पंजाब के एक परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस हादसे में पटियाला के समाना निवासी प्रदीप और उनके 7 साल के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, प्रदीप की पत्नी और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अमेरिका से मैरिज एनिवर्सरी मनाकर लौट रहा था परिवार
हादसा उस समय हुआ जब प्रदीप अपने परिवार के साथ मैरिज एनिवर्सरी मनाकर अमेरिका से कनाडा लौट रहे थे। प्रदीप करीब 15 साल पहले पटियाला छोड़कर कनाडा में बस गए थे। वापसी के दौरान बीच रास्ते में उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें पिता और बेटे की जान चली गई।

पुलिस ने शुरू की जांच
यह हादसा किन कारणों से हुआ, इसकी सटीक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *