Wednesday, October 28, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 20°C
Breaking News

विदेश से आते थे मर्डर के निर्देश… पंजाब पुलिस ने बड़ा गैंगस्टर किया गिरफ्तार

भारत इंफो : लुधियाना पुलिस ने एनकाउंटर के बाद कुख्यात अपराधी विक्की निहंग को गिरफ्तार कर लिया है। वह सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर कार्तिक बग्गन हत्याकांड में वांटेड था। इसकी जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने दी।

पुलिस पर की फायरिंग
23 अगस्त को कार्तिक बग्गन की हत्या के बाद से ही पुलिस विक्की निहंग की तलाश कर रही थी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान विक्की ने पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उस पर फायरिंग की और गिफ्तार कर लिया। मौके से एक विदेशी हथियार और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

विदेश से मिले थे मर्डर के आदेश
जांच में खुलासा हुआ है कि विक्की निहंग और उसके साथियों को विदेश से पंजाब में हत्याएं करने के निर्देश मिले थे। हालांकि पुलिस की कार्रवाई से इस साजिश को नाकाम कर दिया गया। विक्की का संबंध गैंगस्टर डोनी बल्ल और मुन्ना घनश्यामपुरिया से भी बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *