Wednesday, October 28, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 20°C
Breaking News

गुरुपर्व पर अब पाकिस्तान जाएगी संगत, केंद्र सरकार ने रखी ये शर्तें

भारत इंफो : गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व से पहले भारत सरकार ने सिख संगत को पाकिस्तान जाने की अनुमति दे दी है। गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व इस वर्ष 5 नवंबर को मनाया जाएगा और अब संगत पाकिस्तान में स्थित गुरुद्वारा साहिब में नत्मस्तक होने के लिए यात्रा कर सकेंगी।

एस.जी.पी.सी. द्वारा मांग की गई थी कि गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर संगत को पाकिस्तान जाने की अनुमति दी जाए, जिसके बाद ये फैसला लिया गया।

हालांकि इस यात्रा के लिए सरकार ने सुरक्षा और प्रक्रिया के संबंध में कड़े नियम लागू किए हैं। संगत को केवल मान्यता प्राप्त धार्मिक संगठनों के माध्यम से ही आवेदन करना होगा और आवेदन को सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस की जांच के बाद ही मंजूरी दी जाएगी।

इसके अलावा, यात्रा केवल जत्थों में ही की जा सकेगी और स्वतंत्र रूप से यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी, भले ही वीजा वैध हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *