loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 25°C
Breaking News

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने चल रही अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, कहा –CM मैं ही रहूंगा

भारत इंफो, डेस्क :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर चल रही उन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि आम आदमी पार्टी (AAP) उनके स्थान पर किसी और को पंजाब का नया मुख्यमंत्री बना रही है। सीएम मान ने साफ कहा कि वह दो दिन अस्पताल में भर्ती रहे, लेकिन कुछ मीडिया चैनल्स और लोग व्यूज के चक्कर में 3 से 4 नए मुख्यमंत्री बनाने की झूठी खबरें फैला रहे हैं।

केजरीवाल का समर्थन – भगवंत मान ही रहेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री

सीएम मान ने कहा कि पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल भी श्री दरबार साहिब में खड़े होकर स्पष्ट कह चुके हैं कि पंजाब में केवल भगवंत मान ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि हमारी पार्टी संघर्ष करके बनी है और इसमें कोई गुटबाजी नहीं है। केवल कुछ विद्वान लोग चैनलों पर व्यूज बढ़ाने के लिए झूठी बातें फैला रहे हैं, लेकिन समय रहते ही ऐसे लोग पार्टी से बाहर हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *