loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 38°C
Breaking News

31 मार्च को ड्राई डे घोषित, नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई

भारत इंफो : नवांशहर जिला प्रशासन ने 31 मार्च को महावीर जयंती के अवसर पर शराब और मीट की दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। प्रशासन का यह फैसला धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और मर्यादित तरीके से मनाया जा सके।

प्रशासन ने लोगों से की अपील
जारी आदेशों में साफ किया गया है कि अगर कोई भी दुकानदार या व्यक्ति इन निर्देशों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे आदेशों का पालन करें और त्योहार के दौरान शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखें।

स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर भी बंद
महावीर जयंती के मौके पर पंजाब सरकार ने राज्य भर में स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित की है। इसके साथ ही सभी सरकारी कार्यालय भी बंद रहेंगे, जिससे लोग त्योहार को पूरे श्रद्धा और शांति के साथ मना सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *