Tuesday, September 15, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 32°C
Breaking News

जालंधर में बंद हुए पेट्रोल पंप, तेल को लेकर लोगों में Panic

भारत इंफो : जालंधर शहर में पेट्रोल को लेकर असामान्य स्थिति देखने को मिली, जहां अफवाहों के चलते लोगों में घबराहट फैल गई। पेट्रोल खत्म होने की आशंका के कारण उपभोक्ता बड़ी संख्या में पंपों पर पहुंचने लगे, जिससे दिन-रात लंबी कतारें लग गईं और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब संविधान चौक के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर स्टॉक खत्म हो गया और उसे अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा।

संविधान चौक के पास पंप हुआ बंद
पंप के सेल्समेन सुदर्शन सिंह के मुताबिक, करीब आधे घंटे पहले ही पेट्रोल पूरी तरह खत्म हो गया था, जिसके चलते पंप बंद करना पड़ा। पेट्रोल की सप्लाई में थोड़ी देरी हुई है, लेकिन लोगों को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही स्टॉक फिर से उपलब्ध हो जाएगा और स्थिति सामान्य हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *