loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 21°C
Breaking News

दो विधायकों के इस्तीफे पर AAP का पलटवार: बलतेज पन्नू बोले- पार्टी पहले ही कर चुकी थी किनारे, अब भाजपा में जाएंगे दोनों

 

भारत इंफो, चंडीगढ़

पंजाब में आम आदमी पार्टी के दो विधायकों चेतन सिंह जौड़ामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा के इस्तीफे के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। दोनों विधायकों के पार्टी छोड़ने पर आम आदमी पार्टी ने इसे अपने लिए बड़ा झटका मानने से इनकार करते हुए पलटवार किया है।

AAP के वरिष्ठ नेता और मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि दोनों विधायकों ने भले ही आज पार्टी से इस्तीफा दिया है, लेकिन उनकी गतिविधियों के चलते पार्टी पहले ही उन्हें किनारे कर चुकी थी।बलतेज पन्नू ने अपने बयान में भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि दोनों नेता अब भाजपा में जाएंगे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पंजाब में भाजपा को उम्मीदवार नहीं मिल रहे और वह दूसरी पार्टियों से निकाले गए नेताओं को अपने साथ जोड़ रही है। पन्नू ने भाजपा को दूसरी पार्टियों के असंतुष्ट और किनारे किए गए नेताओं की पार्टी करार दिया।

टिकटों की पहली सूची के बाद सामने आई बगावत

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इस सूची में समाना से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा और सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा का नाम शामिल नहीं था। पार्टी ने इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में नए हलका इंचार्ज भी नियुक्त किए थे। इसे दोनों विधायकों के टिकट कटने के संकेत के रूप में देखा जा रहा था।

दोनों विधायकों ने भी खोला मोर्चा

दूसरी ओर, दोनों विधायकों ने अपने इस्तीफों के बाद चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी नेतृत्व और मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने पंजाब के मौजूदा हालात, नशे, कानून-व्यवस्था और चुनावी वादों को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली की आलोचना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *