loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 23°C
Breaking News

पंजाब में पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के घर ED की रेड

होशियारपुर में आवास के बाहर सुरक्षा बल तैनात, पूरे घर को घेरा; कार्रवाई के दौरान घर में ही मौजूद बताए जा रहे अरोड़ा

 

भारत इंफो, होशियारपुर

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह ईडी के अधिकारी तीन गाड़ियों में उनके घर पहुंचे और जांच अभियान शुरू किया।

सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई के बाद इलाके में हलचल मच गई। अधिकारियों ने घर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और पूरे आवास को घेर लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी के समय सुंदर शाम अरोड़ा भी अपने घर के अंदर मौजूद थे।गौरतलब है कि सुंदर शाम अरोड़ा पंजाब की पूर्व कांग्रेस सरकार में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री रह चुके हैं। इससे पहले भी उनके होशियारपुर स्थित आवास पर केंद्रीय जांच एजेंसियां कार्रवाई कर चुकी हैं। जनवरी 2026 में उनके घर पर आयकर विभाग ने कई दिनों तक जांच की थी। उस दौरान रियल एस्टेट कारोबार और वित्तीय लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की खबरें सामने आई थीं।

फिलहाल ताजा कार्रवाई के पीछे का कारण, जांच का दायरा और किसी तरह की बरामदगी को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ईडी की ओर से भी अभी विस्तृत बयान जारी किए जाने की पुष्टि नहीं हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *