loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 24°C
Breaking News

जालंधर हाइट्स में छात्रा की मौत का मामला, सुसाइड नोट से हुआ बड़ा खुलासा

भारत इंफो : जालंधर हाइट्स में संदिग्ध परिस्थितियों में Cambridge School Jalandhar की 14 वर्षीय छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार छात्रा ने इमारत की छठी मंजिल से छलांग लगा दी। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने लिखा कि वह दो पेपरों में फेल हो गई है और इसके लिए माफी मांग रही है।

स्कूल से पैदल निकली, ऑटो से पहुंची जालंधर हाइट्स
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि छात्रा स्कूल से पैदल बाहर निकली और उसके बाद ऑटो लेकर जालंधर हाइट्स पहुंची। वहां पहुंचकर वह अपने एक मित्र के बारे में पूछताछ करती रही। इस दौरान वह सिक्योरिटी गार्ड से भी रास्ता पूछती दिखाई दी, जिसकी सीसीटीवी फुटेज सामने आई है।

सातवें फ्लोर तक लिफ्ट से पहुंची छात्रा
जांच के अनुसार छात्रा लिफ्ट से सातवें फ्लोर तक पहुंची। वहां उसने एक आर्मी अफसर की पत्नी से सीढ़ी लेकर कुछ समय तक वहीं बैठी रही। इसके बाद वह नीचे आई और छठी मंजिल की ओर चली गई। पुलिस के मुताबिक छठी मंजिल पर मौजूद एक नौकरानी ने छात्रा को देखा था, लेकिन तब तक वह इमारत से छलांग लगा चुकी थी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान कई पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है।

परिवार ने सिक्योरिटी व्यवस्था पर उठाए सवाल
छात्रा के परिवार का कहना है कि बच्ची पर किसी तरह का पारिवारिक दबाव नहीं था, लेकिन वह खुद मानसिक रूप से परेशान थी। परिवार ने सिक्योरिटी व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि स्कूल सिक्योरिटी गार्ड ने छात्रा के अकेले आने और जाने की जांच नहीं की। वहीं स्कूल के कोच ने बाद में फोन कर जानकारी दी, तब तक घटना हो चुकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *