loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 37°C
Breaking News

जालंधर में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान हंगामा, Eastwood-Royal King Resort पर लगे गंभीर आरोप

भारत इंफो : जालंधर में नव वर्ष के जश्न के दौरान उस समय माहौल बिगड़ गया, जब Eastwood और Royal King Resort में देर रात हंगामे की स्थिति बन गई। जहां एक ओर Eastwood में लोगों और स्टाफ के बीच झड़प की बात सामने आई, वहीं दूसरी ओर Royal King Resort में न्यू ईयर पार्टी को लेकर लोगों ने आयोजकों पर धोखाधड़ी और अव्यवस्था के आरोप लगाए।

Eastwood में स्टाफ और लोगों के बीच झड़प
31 दिसंबर की रात Eastwood में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान अचानक विवाद बढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी बात को लेकर लोगों और रिजार्ट के कर्मचारियों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते झड़प में बदल गई। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Royal King Resort में एंट्री और पैसों को लेकर विवाद
Royal King Resort में आयोजित न्यू ईयर इवेंट को लेकर लोगों ने आयोजकों पर गंभीर आरोप लगाए। लोगों का कहना है कि रिजार्ट की ओर से 700 रुपए एंट्री फीस वाला इवेंट रखा गया था, लेकिन जब वे मौके पर पहुंचे तो उनसे 1500 से लेकर 2500 रुपए तक वसूले गए। इसके बावजूद कई लोगों को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई और गेट बंद कर दिए गए, जिससे नाराजगी बढ़ गई।

खाने और कार्यक्रम को लेकर उठे सवाल
लोगों ने आरोप लगाया कि एंट्री फीस के साथ खाने की सुविधा देने की बात कही गई थी, लेकिन अंदर पहुंचने पर खाने के लिए अलग से पैसे मांगे गए। इसके अलावा रात करीब 11 बजे आयोजकों ने यह कहकर कार्यक्रम बंद कर दिया कि आगे इवेंट चलाने की अनुमति नहीं है, जबकि लोगों को पहले बताया गया था कि कार्यक्रम रात 1 बजे तक चलेगा। आरोप है कि इस दौरान डीजे भी बंद कर दिया गया।

बिना अनुमति कार्यक्रम और नाबालिगों को शराब पिलाने के आरोप
हंगामे के दौरान पुलिस मौके पर पहुंची, तब पता चला कि Royal King Resort में कार्यक्रम के लिए पुलिस से कोई पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि अंदर 16 साल तक के बच्चों को शराब परोसी जा रही थी। इन आरोपों के बाद मामला और गंभीर हो गया।

पुलिस ने शुरू की जांच
मौके पर पहुंचे डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि Royal King Resort में कोई सीनियर मैनेजर मौजूद नहीं मिला है। रिजार्ट के अन्य कर्मचारियों को जरूरी दस्तावेज थाने में पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और अगर बिना अनुमति कार्यक्रम, धोखाधड़ी या शराब परोसने जैसे आरोप सही पाए गए, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *