loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 39°C
Breaking News

मामा बोले “ना”, बच्चे ने की जिद… लॉटरी लगी तो बन गया करोड़पति! लुधियाना की अनोखी कहानी

भारत इंफो : लुधियाना में 11 साल के एक बच्चे की किस्मत ऐसी चमकी कि वह करोड़पति बन गया। जैसे ही परिवार को पता चला कि उनके बच्चे की खरीदी गई लॉटरी टिकट पर एक करोड़ रुपए का इनाम निकला है, घर में खुशियों की लहर दौड़ गई। परिवार और आसपास के लोग आरव को ‘लक्की स्टार’ बता रहे हैं।

होशियारपुर का है बच्चा, लुधियाना में मामा के साथ रहता है
एक करोड़ की लॉटरी जीतने वाले बच्चे का नाम आरव है। वह मूल रूप से होशियारपुर का रहने वाला है, लेकिन इस समय अपने मामा के साथ लुधियाना के हैबोवाल इलाके में रहता है। कुछ दिन पहले वह अपने मामा के साथ बाजार गया था, जहां उसने लॉटरी टिकट खरीदने की ज़िद की थी।

जिद ने बना दिया करोड़पति
शुरुआत में आरव के मामा ने उसे समझाया कि लॉटरी खरीदना अच्छी बात नहीं है, लेकिन आरव ने बार-बार ज़िद की और आखिरकार मामा को टिकट खरीदनी ही पड़ी। किसे पता था कि बच्चे की यह ज़िद उसके जीवन का सबसे बड़ा फैसला साबित होगी — टिकट का रिज़ल्ट आने पर उसमें एक करोड़ रुपए का इनाम निकला।

11 करोड़ के विजेता का अब तक नहीं चला पता
बताया जा रहा है कि बंपर ड्रॉ का पहला और सबसे बड़ा इनाम 11 करोड़ रुपए का था, जिसका टिकट नंबर A 438586 है। यह टिकट बठिंडा से बेचा गया था। हालांकि अब तक इस इनाम के विजेता की पहचान सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *