loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 28°C
Breaking News

BREAKING NEWS भाजपा में शामिल हो सकते हैं कुंवर विजय प्रताप सिंह!, दिल्ली पहुंचे 

दिल्ली में पूर्व आईपीएस अधिकारी के साथ रवि करण सिंह काहलों भी रहे मौजूद; पठानमाजरा और जौड़ामाजरा के भी भाजपा में शामिल होने की संभावना

भारत इंफो, नई दिल्ली

मात्र 24 घंटे में आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने वाले तीन विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से नाता तोड़कर विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले पूर्व आईपीएस अधिकारी और अमृतसर नॉर्थ के विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह दिल्ली पहुंच गए हैं। कुंवर विजय प्रताप सिंह ने दिल्ली स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा बंगला साहिब में माथा टेका और गुरु साहिब का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ रवि करण सिंह काहलों भी मौजूद थे। गुरुद्वारे में हेड ग्रंथी ज्ञानी रणजीत सिंह ने उन्हें आशीर्वाद दिया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुंवर विजय प्रताप सिंह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उनके साथ आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और पूर्व मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा के भी भाजपा का दामन थामने की तैयारी है।गौरतलब है कि कुंवर विजय प्रताप सिंह ने सोमवार को पंजाब विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया है। वह पहले ही आम आदमी पार्टी से निलंबित चल रहे थे। वहीं, पठानमाजरा और जौड़ामाजरा ने रविवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *