loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 37°C
Breaking News

जालंधर ईडी के पूर्व अधिकारी निरंजन सिंह ने पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर पर लगए आरोप

भारत इंफो : जालंधर में पूर्व ईडी अधिकारी निरंजन सिंह ने मौजूदा पंजाब सरकार और कांग्रेस की पिछली सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने नशे को लेकर कई खुलासे किए हैं और कई नेताओं पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। इसके साथ ही कहा कि कैप्टन अरमरिंदर सिंह ने सीएम रहते कोई कार्रवाई नहीं की।

निरंजन दास ने कहा कि पंजाब की मौजूदा सरकार भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपियों के खिलाफ सबूत इकट्ठे किए जा रहे हैं। पर बावजूद इन सबूतों के सरकारें कोई एक्शन नहीं ले रही है। अगर सरकार को नशा खत्म करना है तो उन्हें युवाओं पर ध्यान देना होगा ताकि इस पर रोक लगाई जा सके।

पूर्व अधिकारी निरंजन सिंह ने सरकार पर ही नहीं बल्कि पुलिस अधिकारियों पर भी सवाल उठाए हैं। पंजाब में कई फेक एनकाउंटर हुए हैं, अपराधियों को पकड़ना चाहिए न कि फर्जी एनकाउंटर किए जाने चाहिए। सिर्फ उन एनकाउंटर की रिपोर्ट की जानी चाहिए जो बिल्कुल असली होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *