loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 26°C
Breaking News

पाक खुफिया एजेंसी ISI की नई साजिश: पंजाब का माहौल बिगाड़ने में जुटा

भारत इंफो : ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI की नजर पंजाब के माहौल को अस्थिर करने पर है। खुफिया रिपोर्टों के अनुसार बीते कुछ महीनों से राज्य में हैंड ग्रेनेड, छोटे हथियार और विस्फोटक सामग्री लगातार भेजी जा रही है ताकि शांति-व्यवस्था को बिगाड़ा जा सके।

जालंधर में RDX और IED की बड़ी बरामदगी
पंजाब पुलिस को वीरवारको बड़ी कामयाबी मिली जब जालंधर में RDX और IED की भारी खेप बरामद की गई। पुलिस ने ISI समर्थित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के दो साथियों को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों का मानना है कि यह खेप राज्य में किसी बड़े हमले के लिए भेजी गई थी।

पूरे शहर को तबाह कर सकता था बरामद
पंजाब पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार अगस्त 2024 से अब तक 3 IED और 2.5 किलोग्राम RDX बरामद किया जा चुका है। अधिकारियों का कहना है कि जालंधर से बरामद RDX की मात्रा इतनी ज्यादा है कि इससे एक पूरे शहर को तबाह किया जा सकता था।

अगस्त से अब तक विस्फोटक सामग्री की बरामदगी

  • 9 अक्टूबर (जालंधर): 2.5 किलोग्राम RDX बरामद
  • 25 अगस्त (बटाला): 2 किलोग्राम RDX बरामद
  • 7 अगस्त (तरनतारन): 1 IED बरामद

सीमा पार से बढ़ती गतिविधियां चिंता का विषय
इन लगातार बरामदगियों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि सीमा पार से पंजाब में आतंक फैलाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। राज्य में पुलिस और खुफिया एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी आतंकी साजिश को समय रहते नाकाम किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *