loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 22°C
Breaking News

जालंधर की महिला प्रवासी बोलीं- अगर समस्या है तो बताएं, आग लगाकर कुछ हासिल नहीं होगा

भारत इंफो : जालंधर के खुसरोपुर में कुछ शरारती तत्वों ने प्रवासियों के खोखों में आग लगा दी। इस घटना में एक चाय का खोखा और दो फलों के खोखे पूरी तरह जल गए। घटना ने इलाके में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। वहीं इस मामले पर पीड़ित महिला ने कहा कि

देर रात लगाई गई आग
पीड़ित महिला ने बताया कि उन्हें रात में आग लगने की सूचना उनके जानकार ने दी। उन्होंने कहा कि पंजाब में प्रवासियों को लेकर हालिया माहौल तनावपूर्ण है, जिसके चलते रात में खोखों पर रहना खतरनाक लग रहा था। महिला ने स्पष्ट किया कि वे उस रात वहां नहीं थीं क्योंकि उन्हें डर था कि कोई उन्हें नुकसान पहुंचा सकता है।

प्रवासियों की नाराजगी और अपील
महिला ने कहा कि ऐसे नुकसान करने से कुछ हासिल नहीं होगा। हम खुद अपनी जगह छोड़ देंगे, लेकिन हमें नुकसान मत पहुँचाओ। उन्होंने यह भी जोड़ा कि प्रशासन को मामला रिपोर्ट किया गया है और दोषियों को पकड़ने की उम्मीद है।

दोषियों को जल्द पकड़ने की मांग की
स्थानीय पुलिस और प्रशासन को घटना की सूचना दी गई है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और दोषियों को जल्द ही पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस बीच इलाके में प्रवासियों और स्थानीय समुदाय में सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल है। उन्होंने आग लगाने की इस घटना की निंदा की और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *