भारत इंफो : जालंधर में आज कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने वाली है। बिजली लाइनों और सब-स्टेशन के रखरखाव के चलते पावरकॉम ने 4 घंटे का शटडाउन लेने का फैसला किया है। इसके तहत सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कई शहरी कॉलोनियों और आसपास के गांवों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
66 KV कोट सदीक सब-स्टेशन में होगा मरम्मत का काम
पावरकॉम की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 66 केवी कोट सदीक सब-स्टेशन में तकनीकी रखरखाव किया जाना है। इस दौरान सब-स्टेशन से जुड़े सभी फीडरों की बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद रखी जाएगी। विभाग का कहना है कि यह शटडाउन बिजली लाइनों की मरम्मत और आवश्यक तकनीकी कार्यों के लिए लिया जा रहा है।
इन कॉलोनियों में प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई
बिजली कट का असर शहर की कई रिहायशी कॉलोनियों पर पड़ेगा। कोट सदीक, काला संघिया रोड, बस्ती शेख, कांशी नगर, ग्रीन एवेन्यू, थिंद एन्क्लेव, ईश्वर कॉलोनी और गुरु नानक नगर में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली नहीं आएगी।
इन इलाकों के लोगों को भी करना होगा परेशानी का सामना
इसके अलावा जैना नगर, दशमेश नगर, गुरमेहर एन्क्लेव, राज एन्क्लेव, गीता कॉलोनी, जनक नगर, चोपड़ा कॉलोनी और राजा गार्डन में भी बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। ऐसे में इन इलाकों के निवासियों को चार घंटे तक बिना बिजली के रहना पड़ सकता है।