Thursday, October 29, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 26°C
Breaking News

विंटर शेड्यूल: शाम 4:20 बजे मुंबई रवाना होगी इंडिगो फ्लाइट 

25 अक्टूबर से बदलेगा आदमपुर-मुंबई इंडिगो फ्लाइट का समय

बाद दोपहर 3:50 बजे मुंबई से आदमपुर पहुंचेगी फ्लाइट

 

भारत इंफो, जालंधर

दोआबा के श्री गुरु रविदास महाराज जी एयरपोर्ट, आदमपुर से मुंबई के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए अहम खबर है। 25 अक्टूबर से लागू होने वाले विंटर शेड्यूल के तहत इंडिगो एयरलाइंस की मुंबई-आदमपुर-मुंबई फ्लाइट के समय में बदलाव किया गया है। नए शेड्यूल के अनुसार फ्लाइट संख्या 6E5932 दोपहर 3:50 बजे आदमपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेगी, जबकि मुंबई के लिए इसकी रवानगी शाम 4:20 बजे निर्धारित की गई है। इंडिगो की तरफ से एयरपोर्ट अथारिटी, आदमपुर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक नए समय के अनुसार आदमपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट के पहुंचने और मुंबई के लिए रवाना होने के बीच 30 मिनट का अंतर रहेगा।

 

विंटर शेड्यूल 25 अक्टूबर से प्रभावी होगा

भारत में एयरलाइंस का विंटर शेड्यूल 25 अक्टूबर 2026 से लागू होगा। यह शेड्यूल 27 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगा ऐसे में यात्रियों को सलाह दी जाती है कि एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले अपनी यात्रा का समय इंडिगो एयरलाइंस की आधिकारिक वेबसाइट या टिकट पर जरूर जांच लें, ताकि समय में बदलाव के कारण किसी तरह की परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *