डॉ. करीमपुरी बोले, तस्करी के नेटवर्क की हो न्यायिक निगरानी में जांच
भारत इंफो, चंडीगढ़/जालंधर
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी ने सरकार के नशा विरोधी अभियान पर सवाल उठाते हुए इसे प्रचार तक सीमित बताया है। ‘पंजाब संभालो मुहिम’ के तहत उन्होंने कहा कि सरकार हजारों गिरफ्तारियों के दावे कर रही है, लेकिन गांवों और शहरों में नशे की समस्या अब भी गंभीर बनी हुई है।
डॉ. करीमपुरी ने मांग की कि नशा तस्करी के नेटवर्क की स्वतंत्र जांच करवाई जाए और कथित राजनीतिक-पुलिस-तस्कर गठजोड़ की उच्चस्तरीय न्यायिक निगरानी में जांच हो। उन्होंने प्रत्येक जिले में मुफ्त नशा मुक्ति केंद्र स्थापित करने, बड़े तस्करों को सजा मिलने की दर पर मासिक रिपोर्ट जारी करने तथा बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की भी मांग की।