Saturday, September 12, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 28°C
Breaking News

नेपाल में बाढ़ का कहर, 105 भारतीय पर्यटक लापता; मानसरोवर जा रहे 31 लोग भी शामिल

भारत इंफो : नेपाल में आई भीषण बाढ़ से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। बाढ़ और उससे पैदा हुए हालात के बीच करीब 105 भारतीय पर्यटकों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। नेपाल पर्यटन बोर्ड के अनुसार, करीब 400 पर्यटकों के लापता होने की सूचना है। इनमें 291 विदेशी और 90 से अधिक नेपाली पर्यटक शामिल हैं।

31 भारतीय मानसरोवर यात्रा पर जा रहे थे
लापता भारतीय पर्यटकों में 31 ऐसे लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं, जो मानसरोवर की यात्रा के लिए नेपाल पहुंचे थे। इसके अलावा लापता पर्यटकों में 37 NRI भी शामिल हैं। अन्य पर्यटक संयुक्त राज्य अमेरिका, मलेशिया, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड और दक्षिण अफ्रीका से बताए जा रहे हैं।

नेपाल सरकार ने जारी की हेल्पलाइन
बाढ़ के बाद लापता पर्यटकों की तलाश और उनके परिजनों की मदद के लिए नेपाल सरकार ने हेल्पलाइन नंबर 1144 जारी किया है। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं।

सेना ने हेलिकॉप्टर से 12 लोगों को बचाया
नेपाल की सेना के मुताबिक राहत अभियान के दौरान अब तक 12 लोगों को हेलिकॉप्टर की मदद से सुरक्षित निकाला गया है। इसके अलावा 5 अन्य लोगों को भी सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों की तलाश और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *