Tuesday, September 15, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 30°C
Breaking News

जालंधर के स्पा सेंटर में पुलिस की रेड, आधा दर्जन युवक-2 युवतियां हिरासत में

भारत इंफो : जालंधर पुलिस ने छोटी बारादरी पार्ट-2 स्थित ए वन स्पा सेंटर पर छापेमारी कर कथित अनैतिक गतिविधियों का खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान करीब आधा दर्जन युवकों, 2 युवतियों और एक कर्मचारी को हिरासत में लिया है। रेड के दौरान पुलिस को मौके से कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है।

शिकायतों के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, स्पा सेंटर को लेकर पिछले कुछ दिनों से देह व्यापार और अन्य अनैतिक गतिविधियों से संबंधित शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सेंटर की गतिविधियों पर नजर रखी और इसके बाद छापेमारी की गई। रेड के दौरान पुलिस टीम ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की और कई लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने सेंटर से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है, जिसे जांच का हिस्सा बनाया गया है।

पुलिस की कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर का मालिक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। वहीं, हिरासत में लिए गए लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

पुलिस खंगाल रही सेंटर की गतिविधियां
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि स्पा सेंटर में किस तरह की गतिविधियां संचालित की जा रही थीं और इस पूरे मामले में कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के साथ अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *