loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 29°C
Breaking News

भाभी चुम्मेवाली के खिलाफ FIR, IT एक्ट के तहत पुलिस ने दर्ज किया मामला

भारत इंफो : सोशल मीडिया पर ‘भाभी चुम्मेवाली’ के नाम से चर्चित रणजीत कौर और उनके पति जिंदा हंस के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई निहंग मनप्रीत सिंह खालसा की शिकायत के आधार पर की गई है। पुलिस ने आईटी एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अश्लील कंटेंट और धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप
शिकायतकर्ता निहंग मनप्रीत सिंह खालसा का आरोप है कि रणजीत कौर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक और अश्लील कंटेंट साझा करती हैं, जिससे समाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि उन्हें पहले भी इस तरह का कंटेंट साझा करने से रोका गया था, लेकिन इसके बावजूद गतिविधियां जारी रहीं। शिकायत में धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप भी लगाए गए हैं।

शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद देर रात रणजीत कौर और उनके पति के खिलाफ आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि एफआईआर में लगाए गए सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रणजीत कौर ने भी शिकायत करने का किया दावा
दूसरी ओर रणजीत कौर ने भी निहंग मनप्रीत सिंह खालसा के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। उनका दावा है कि उनके पास मनप्रीत सिंह से जुड़े कुछ सबूत हैं और अन्य सबूत भी जुटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उचित समय पर वे इन तथ्यों को सार्वजनिक करेंगी। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्होंने पुलिस कमिश्नर को मनप्रीत सिंह के खिलाफ शिकायत दी है। हालांकि, फिलहाल उस शिकायत पर पुलिस द्वारा कोई मामला दर्ज किए जाने की पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *