Monday, September 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 28°C
Breaking News

ZEE5 ने हटाई ‘सतलुज’ फिल्म, दिलजीत दोसांझ भड़के

भारत इंफो : जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित दिलजीत दोसांझ की फिल्म एक बार फिर विवादों में आ गई है। तीन साल तक रिलीज पर रोक झेलने के बाद हाल ही में ‘पंजाब 95’ का नाम बदलकर ‘सतलुज’ रखा गया और इसे ZEE5 पर रिलीज किया गया था। हालांकि रिलीज के महज दो दिन बाद ही फिल्म को OTT प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया। फिल्म हटाए जाने की वजह को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

फिल्म हटने पर दिलजीत दोसांझ का तीखा बयान
फिल्म हटने के बाद दिलजीत दोसांझ ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि “एक इंसानियत होती है, वह इंसानियत मर गई।” उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का दुख नहीं है कि फिल्म इंटरनेट से हटा दी गई, क्योंकि यह पहले ही लोगों तक पहुंच चुकी है। दिलजीत ने कहा कि एक बार कोई चीज इंटरनेट पर आ जाए तो उसे पूरी तरह हटाना आसान नहीं होता। उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों ने यह फैसला लिया, उनके सलाहकार ठीक नहीं हैं और इस फिल्म के साथ वही हुआ, जो जसवंत सिंह खालड़ा के साथ हुआ था।

ZEE5 ने जारी किया बयान
फिल्म हटाए जाने के बाद OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 की ओर से एक संक्षिप्त बयान जारी किया गया। कंपनी ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए अगले आदेश तक ‘सतलुज’ प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं रहेगी। साथ ही यह भी कहा गया कि कानूनी प्रक्रिया के तहत सभी उचित विकल्पों पर विचार किया जा रहा है, ताकि फिल्म को जल्द से जल्द दोबारा दर्शकों के लिए उपलब्ध कराया जा सके।

फिल्म हटाने की वजह अब भी रहस्य
फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि फिल्म को किसके निर्देश पर हटाया गया और इसके पीछे क्या कारण रहे। इस घटनाक्रम के बाद पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने भी नाराजगी जताई है और फिल्म को दोबारा रिलीज करने की मांग उठाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *