loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 30°C
Breaking News

जालंधर में नेशनल हाईवे दर्दनाक सड़क हादसा, पति-पत्नी समेत 3 की मौत, तीन बच्चियां गंभीर

भारत इंफो : जालंधर में एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। रॉन्ग साइड से आई तेज रफ्तार इनोवा कार ने स्विफ्ट कार को सामने से टक्कर मार दी, जिससे पति-पत्नी और बुजुर्ग मां की मौत हो गई, जबकि तीन मासूम बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रॉन्ग साइड से आई इनोवा ने मारी जोरदार टक्कर
जानकारी के अनुसार, लुधियाना के गांव बिलासपुर निवासी सुरिंदर शुक्ला अपने परिवार के साथ कार से ब्यास की ओर जा रहे थे। जब उनकी स्विफ्ट कार जालंधर के विधिपुर फ्लाईओवर के पास पहुंची, तभी रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में आ रही एक इनोवा ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और सभी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

पति-पत्नी और मां की गई जान, तीन बच्चियां जिंदगी की जंग लड़ रहीं
हादसे के समय स्विफ्ट कार में सुरिंदर शुक्ला, उनकी पत्नी प्रियंका, मां यावंती और तीन बेटियां सवार थीं। टक्कर के तुरंत बाद प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इलाज के दौरान रात करीब 8 बजे सुरिंदर शुक्ला और रात 9 बजे उनकी मां यावंती ने भी दम तोड़ दिया। तीनों बच्चियों का अस्पताल में गंभीर हालत में इलाज जारी है।

परिजनों का आरोप, मदद करने के बजाय फरार हुआ आरोपी चालक
मृतकों के परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद इनोवा चालक ने घायलों की मदद करने या उन्हें अस्पताल पहुंचाने की बजाय मौके से फरार होना ही बेहतर समझा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *