loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 33°C
Breaking News

जालंधर में कल वकीलों की बड़ी हड़ताल, ‘नो वर्क डे’ का ऐलान

भारत इंफो : डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, जालंधर की कार्यकारी समिति ने 4 मई 2026 को प्रधान आदित्य जैन की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई। इस बैठक में बार एसोसिएशन जलालाबाद द्वारा दी गई ‘स्टेट कॉल’ पर गंभीरता से चर्चा की गई, जो एडवोकेट  राकेश कुमार पांधू पर हुए बर्बर हमले से संबंधित है। एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया है कि इस गंभीर मुद्दे पर विरोध दर्ज कराने के लिए 5 मई 2026, मंगलवार को “नो वर्क डे” (No Work Day) मनाया जाएगा।

न्यायिक कार्यों से पूर्ण रूप से दूरी का आह्वान

एसोसिएशन के सचिव रोहित गंभीर द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कल के दिन सभी वकील न्यायिक कार्यों से पूरी तरह दूर रहेंगे और किसी भी अदालती कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेंगे।

जालंधर बार एसोसिएशन ने पीड़ित वकील और उनके परिवार के साथ अपनी अटूट एकजुटता व्यक्त की है और उन्हें न्याय दिलाने के संघर्ष में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है। बार एसोसिएशन का स्पष्ट स्टैंड है कि कानूनी बिरादरी की गरिमा, स्वतंत्रता और सुरक्षा सर्वोपरि है और इसके साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सभी सदस्यों से सहयोग की अपील

इस विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए बार एसोसिएशन ने अपने सभी विद्वान सदस्यों से पूर्ण सहयोग और एकजुटता दिखाने का अनुरोध किया है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यह कदम न केवल एक व्यक्ति विशेष के लिए है, बल्कि पूरी कानूनी बिरादरी की सुरक्षा और सम्मान की रक्षा के लिए उठाया गया है। इस दौरान वकील पूरी तरह से काम बंद रखेंगे ताकि प्रशासन तक वकीलों की सुरक्षा को लेकर कड़ा संदेश पहुँचाया जा सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *