loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 26°C
Breaking News

चंडीगढ़ और बरनाला में बम धमकी से हड़कंप, स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों को बनाया निशाना

भारत इंंफो : चंडीगढ़ और बरनाला के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद स्कूल मैनेजमैंट ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस की टीम मामले की जांच के लिए मौके पर पहुंची। हालांकि पुलिस को जांच के दौरान कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ है। पर सर्च ऑपरेशन जारी है।

सुबह 7 बजे मिला धमकी भरा ईमेल
चंडीगढ़ में सुबह करीब 7:22 बजे स्कूलों को यह धमकी भरा ईमेल मिला। इसके बाद स्कूल प्रबंधन, अभिभावकों और छात्रों में डर का माहौल फैल गया। सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता, फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और सभी प्रभावित स्कूलों में गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया।

बरनाला में भी स्कूलों को मिली धमकी
बरनाला में भी तीन निजी शिक्षण संस्थानों-व्यास विद्यालय, आर्यभट्ट विद्यालय और टंडन इंटरनेशनल स्कूल को इसी तरह का धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। सूचना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए स्कूल परिसरों की जांच शुरू कर दी और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।

लगातार धमकियों से बढ़ी चिंता, जांच तेज
पिछले कुछ समय से इस तरह के धमकी भरे ईमेल लगातार सामने आ रहे हैं, जिससे आम लोगों में चिंता और भय का माहौल है। हालात को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है। साथ ही ईमेल भेजने वालों का पता लगाने के लिए साइबर सेल और अन्य एजेंसियों की मदद से जांच को तेज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *