loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 41°C
Breaking News

जालंधर में सुबह से लाइनों में खड़े हुए शिवभक्त, श्री अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन को लेकर दिखा भारी उत्साह

भारत इंफो : श्री अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होते ही श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। अली मोहल्ला के पास स्थित जेएंडके बैंक में सुबह से ही लंबी कतारें लग गईं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु बैंक के बाहर खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।

श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह, लंबी लाइनों से नहीं परेशानी
रजिस्ट्रेशन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। श्रद्धालु अनु ने बताया कि वह सुबह 7 बजे से लाइन में लगी हुई हैं और यह उनकी तीसरी यात्रा होगी। उनका कहना है कि आस्था के आगे लंबी कतारें मायने नहीं रखतीं। वहीं विनय नामक श्रद्धालु, जो पहली बार यात्रा पर जा रहे हैं, ने बताया कि वह भी सुबह जल्दी पहुंच गए थे, लेकिन बैंक का सिस्टम धीमा होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक हो रहा रजिस्ट्रेशन
बैंक के ब्रांच मैनेजर संजय कुमार के अनुसार, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसे सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक संचालित किया जा रहा है। पहले दिन 100 टोकन जारी कर श्रद्धालुओं का रजिस्ट्रेशन किया गया था। आज भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं, जिसे देखते हुए समय बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए किए जा रहे इंतजाम
प्रबंधन के अनुसार, श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पानी की व्यवस्था की गई है। बैंक के अंदर भीड़ न बढ़े, इसके लिए एक समय में 20 श्रद्धालुओं को ही प्रवेश दिया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि रजिस्ट्रेशन के शुरुआती एक-दो दिनों में ही ज्यादा भीड़ रहती है, इसलिए सुरक्षा बढ़ाने और व्यवस्थाओं को और मजबूत करने पर विचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *