Monday, September 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 30°C
Breaking News

बिहार में पहली बार BJP का मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद सम्राट चौधरी की ताजपोशी तय

भारत इंफो : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है। सम्राट चौधरी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है, जिसके बाद उनका मुख्यमंत्री बनना तय हो गया है। NDA की बैठक के बाद इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, 15 अप्रैल को लोकभवन में शपथग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही बिहार में पहली बार भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है, जो राज्य की राजनीति में अहम मोड़ माना जा रहा है।

नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा
इस बीच नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। वह सम्राट चौधरी और विजय चौधरी के साथ राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने एक्स पर लिखा कि अब नई सरकार राज्य का काम संभालेगी और उन्हें पूरा सहयोग दिया जाएगा। बिहार आगे भी विकास की दिशा में आगे बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *