loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 38°C
Breaking News

मोहाली में दिल दहला देने वाला हादसा, पार्किंग में जा रही कार ने 4 साल की मासूम को कुचला

भारत इंफो : मोहाली के फेज-1 स्थित खोखा मार्केट में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां एक 4 साल की बच्ची की कार के नीचे आने से मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान अनुष्का के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

परिवार के साथ बाजार आई थी बच्ची
जानकारी के मुताबिक अनुष्का अपने माता-पिता और छोटे भाई के साथ बाजार में खरीदारी करने आई थी। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मां से छूट गया और वह जमीन पर गिर गई। उसी समय पार्किंग की ओर जा रही हरियाणा नंबर की एक कार उसके ऊपर से गुजर गई।

अस्पताल में तोड़ा दम
बताया जा रहा है कि चालक को बच्ची के गिरने का अंदाजा नहीं हुआ और गाड़ी का अगला टायर उसके ऊपर चढ़ गया। घटना के बाद बच्ची को गंभीर हालत में तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से परिवार गहरे सदमे में है।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
परिजनों का आरोप है कि कार चालक बच्ची को अस्पताल तक लेकर तो गया, लेकिन बाद में वहां से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने वाहन का नंबर नोट कर लिया है। पूरी घटना बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जो जांच में अहम भूमिका निभा सकती है।

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
बताया जा रहा है कि बच्ची का परिवार मटौर में रहकर बढ़ई का काम करता है और कई सालों से मोहाली में रह रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज व गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *