loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 14°C
Breaking News

बिक्रम मजीठिया ने 18 दिसंबर से 6 जनवरी तक विदेश यात्रा की मांगी अनुमति

मोहाली कोर्ट में दाखिल की अर्जी, यात्रा का पूरा कार्यक्रम सीलबंद लिफाफे में सौंपा; पंजाब सरकार से मांगा गया जवाब

भारत इंफो, चंडीगढ़/मोहाली

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने विदेश यात्रा के लिए मोहाली की अदालत का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने 18 दिसंबर 2026 से 6 जनवरी 2027 तक विदेश जाने की अनुमति मांगी है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, मजीठिया के वकील ने इस संबंध में मोहाली अदालत में याचिका दाखिल की है। उनके विदेश दौरे के दौरान रहने के स्थानों और यात्रा कार्यक्रम का विवरण भी अदालत को सीलबंद लिफाफे में सौंपा गया है।

संविधान के अनुच्छेद 21 का दिया हवाला

मजीठिया की ओर से दाखिल अर्जी में भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 का हवाला देते हुए विदेश यात्रा के अधिकार की बात कही गई है। अदालत ने इस मामले में पंजाब सरकार से जवाब मांगा है। अब सरकार का पक्ष सामने आने के बाद अदालत इस पर फैसला लेगी।

आय से अधिक संपत्ति मामले में चल रही है सुनवाई

गौरतलब है कि बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले में मोहाली की अदालत में कानूनी कार्यवाही चल रही है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो इस मामले में चार्जशीट भी दाखिल कर चुका है। फिलहाल मजीठिया को विदेश जाने की अनुमति नहीं मिली है। उनकी अर्जी पर अदालत का अंतिम फैसला आना बाकी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *