Thursday, November 19, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 14°C
Breaking News

पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका: पूर्व विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भाजपा में शामिल

2027 चुनाव से पहले बदले सियासी समीकरण

पटियाला जिले की राजपुरा सीट से रह चुके हैं विधायक, चंडीगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे; प्रदेश अध्यक्ष केवल ढिल्लों और प्रभारी सतीश पूनिया की मौजूदगी

भारत इंफो, चंडीगढ़

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदल की राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता और राजपुरा के पूर्व विधायक हरदयाल सिंह कंबोज ने भाजपा का दामन थाम लिया है। वह गुरुवार को चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां प्रदेश अध्यक्ष केवल ढिल्लों और प्रभारी सतीश पूनिया एवं भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया।

भाजपा में शामिल होने की वजह से बढ़ेगी कांग्रेस की चुनौती

हरदयाल सिंह कंबोज पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में गिने जाते रहे हैं। राजपुरा विधानसभा क्षेत्र से उनका राजनीतिक प्रभाव रहा है। उनका भाजपा में जाना पटियाला जिले की राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।

भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में अपना संगठन मजबूत करने और दूसरे दलों के प्रभावशाली नेताओं को पार्टी से जोड़ने की रणनीति पर काम कर रही है। गौरतलब है कि हाल के दिनों में भाजपा में आम आदमी पार्टी के तीन नेताओं और कई अकाली नेताओं के शामिल होने से पंजाब की राजनीति में हलचल बढ़ी है। ऐसे में कांग्रेस के पूर्व विधायक का भाजपा की ओर जाना पार्टी के लिए एक और राजनीतिक झटका माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *