loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 14°C
Breaking News

चन्नी को परनीत कौर का करारा जवाब, बोलीं- अपने ED केस संभालें, हमारी चिंता छोड़ दें

भारत इंफो : पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच कांग्रेस में वापसी को लेकर शुरू हुई बयानबाजी में अब परनीत कौर भी कूद पड़ी हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी और पूर्व सांसद परनीत कौर ने चन्नी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें अपने मामलों पर ध्यान देने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि चन्नी को अपने ED केसों की चिंता करनी चाहिए, हमारी चिंता छोड़ देनी चाहिए।

कैप्टन की कांग्रेस में वापसी पर चन्नी ने उठाए थे सवाल
दरअसल, चरणजीत सिंह चन्नी ने एक दिन पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस में वापसी की संभावनाओं को काफी कम बताया था। इस दौरान उन्होंने कैप्टन के खिलाफ चल रहे प्रवर्तन निदेशालय (ED) के मामलों का भी जिक्र किया था। चन्नी के इसी बयान पर अब परनीत कौर ने पलटवार किया है।

परनीत कौर बोलीं- कैप्टन अपना फैसला सुना चुके हैं
परनीत कौर ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह इस मुद्दे पर पहले ही अपना जवाब दे चुके हैं। अब इस बारे में बार-बार कुछ कहने की जरूरत नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कैप्टन अपना फैसला सुना चुके हैं और वह बार-बार अपना रुख नहीं बदलेंगे।

भाजपा में रहकर पार्टी के लिए करेंगे काम
पूर्व सांसद ने आगे कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस में वापसी का मुद्दा अब पूरी तरह खत्म हो चुका है। उन्होंने साफ किया कि वे सभी भाजपा में ही रहेंगे और पार्टी के लिए काम करते रहेंगे। परनीत कौर के इस बयान से साफ है कि फिलहाल कैप्टन परिवार की कांग्रेस में वापसी की चर्चाओं पर विराम लग गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *