Wednesday, November 18, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 16°C
Breaking News

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, सोना 2,400 और चांदी 4,800 तक टूटी

भारत इंफो, नई दिल्ली

देश के वायदा बाजार में बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना करीब 2,405 रुपये गिरकर 1,31,818 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी की कीमत में करीब 4,823 रुपये की गिरावट आई और यह 1,64,879 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी, अमेरिकी डॉलर की मजबूती और ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता को कीमतों में गिरावट की प्रमुख वजह माना जा रहा है। कीमतों में गिरावट से सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों को राहत मिल सकती है। हालांकि, बाजार में आगे भी उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *