Wednesday, November 18, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 17°C
Breaking News

डीसी वरजीत वालिया ने लिया 43वें सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट की तैयारियों का जायजा

टूर्नामेंट 22 से 28 नवंबर तक जालंधर में आयोजित होगा

भारत इंफो, जालंधर

जिला जालंधर के डिप्टी कमिश्नर एवं सुरजीत हॉकी सोसायटी के अध्यक्ष वरजीत वालिया (IAS) ने 22 से 28 नवंबर तक जालंधर में आयोजित होने वाले 43वें इंडियनऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम का दौरा कर आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और तैयारियों पर संतोष जताया।

इस मौके पर सुरजीत हॉकी सोसायटी के CEO एवं पूर्व PCS अधिकारी इकबाल सिंह संधू, सचिव रणबीर सिंह टुट और महासचिव सुरिंदर सिंह भापा ने डिप्टी कमिश्नर को टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए की जा रही तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी।

डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने स्टेडियम में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को शानदार ढंग से आयोजित करने के लिए सुरजीत हॉकी सोसायटी के प्रयासों की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन हॉकी को बढ़ावा देने और इस प्रतिष्ठित खेल आयोजन को सफल बनाने के लिए अपना पूरा सहयोग दे रहा है।

एक नजर में टूर्नामेंट

आयोजन: 43वां इंडियनऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट

तिथि: 22 से 28 नवंबर, 2026

स्थान: ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम, जालंधर

आयोजक: सुरजीत हॉकी सोसायटी, जालंधर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *