Tuesday, November 17, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 16°C
Breaking News

फाजिल्का में भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत, 11 घायल; मृतकों में तीन बच्चे शामिल

शादी समारोह से लौट रहे थे सभी, थेह कलंदर गांव के पास दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर

भारत इंफो, फाजिल्का

पंजाब के फाजिल्का जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए। मृतकों में तीन नाबालिग बच्चे भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, हादसा फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे पर गांव थेह कलंदर के निकट हुआ। एक वाहन में सवार लोग गांव करनी खेड़ा में शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव टिवाना कलां लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी की सामने से आ रहे पिकअप वाहन से जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे के बाद घायलों को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें चार गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि अन्य का उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना से इलाके में शोक की लहर है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *