loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 20°C
Breaking News

अग्निवीर भर्ती रैली आज से शुरू,  22 नवंबर तक सरकारी आर्ट्स एंड स्पोर्ट्स कॉलेज जालंधर में चलेगी

भारत इंफो, जालंधर

अग्निवीर भर्ती रैली-2026 आज से सरकारी आर्ट्स एंड स्पोर्ट्स कॉलेज, जालंधर में शुरू हो गई है, जो 22 नवंबर 2026 तक चलेगी।

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) दिव्या पी और डिप्टी डायरेक्टर रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण ब्यूरो नीलम महे ने रैली के प्रबंधों का जायजा लेते हुए इंतजामों को अंतिम रूप दिया। संबंधित अधिकारियों के साथ भर्ती स्थल का दौरा करते हुए उन्होंने हिदायत दी कि रैली में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए पीने का साफ पानी, बैठने की व्यवस्था, मेडिकल सहायता और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं, ताकि उम्मीदवारों को किसी भी तरह की मुश्किल का सामना न करना पड़े। डिप्टी डायरेक्टर रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण ब्यूरो नीलम महे ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को उचित और पारदर्शी ढंग से पूरा करने के लिए सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई है।

इस मौके पर मेजर जनरल एम एस सभरवाल एसएम और कर्नल रश्मि नारायण डायरेक्टर रिक्रूटमेंट भी मौजूद थे। मेजर जनरल एम एस सभरवाल एसएम ने भर्ती अफसरों की टीम से भर्ती रैली के इंतजाम, जैसे रनिंग ट्रैक, डोप टेस्ट, सी.सी.टी.वी. कैमरे और अन्य जरूरी प्रबंधों का जायजा लिया। कर्नल रश्मि नारायण डायरेक्टर रिक्रूटमेंट ने बताया कि इस संबंध में सभी पुख्ता प्रबंध कर लिए गए हैं। नीलम महे ने भर्ती में भाग लेने वाले उम्मीदवारों से निर्धारित समय के अनुसार अपने जरूरी मूल दस्तावेज और एडमिट कार्ड लेकर भर्ती स्थल पर पहुंचने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *