Wednesday, October 28, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 23°C
Breaking News

GOOD NEWS दिल्ली पुलिस ने दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दी मंजूरी

 

 

सुरक्षा चिंताओं के चलते एक दिन पहले कॉन्सर्ट की अनुमति देने से इनकार कर दिया गया था।

 

भारत इंफो, नई दिल्ली

पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ 30 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में परफॉर्म करेंगे। दिल्ली पुलिस ने दिलजीत के कॉन्सर्ट को मंजूरी दे दी है। सुरक्षा चिंताओं के चलते पहले कॉन्सर्ट की अनुमति देने से इनकार कर दिया गया था।

पुलिस और आयोजकों के बीच भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक कंट्रोल, पार्किंग और सुरक्षा इंतजामों पर बैठक में हुई चर्चा के बाद कॉन्सर्ट को मंजूरी दी गई है। बैठक में शामिल पुलिस अफसरों ने बताया कि आयोजकों ने शुरुआत में लगभग 400 प्राइवेट सुरक्षाकर्मी तैनात करने का प्रस्ताव दिया था। अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने कहा कि भीड़ को संभालने, लोगों को उनके तय एंट्री गेट तक पहुंचाने, हेल्प कियोस्क चलाने और स्टेडियम के आसपास पैदल चलने वालों की आवाजाही बाधित ना हो, इसके लिए 1,500 से 2,000 सुरक्षाकर्मियों की ज़रूरत होगी। इससे पुलिस पर बोझ कम होगा और ऐन मौके पर होने वाली भीड़-भाड़ से बचा जा सकेगा।

पुलिस के मुताबिक पहले अनुमति इसलिए नहीं दी गई थी, क्योंकि आयोजकों की ओर से जो व्यवस्थाएं प्रस्तावित थीं, वे पुलिस की जरूरतों के मुताबिक नहीं थीं। त्योहारों का सीजन होने के कारण भी चिंता थी, राजधानी के बाजारों में पहले से ही भारी भीड़ है, जिससे पुलिस फोर्स पर अतिरिक्त दबाव है। पुलिस ने आयोजकों से कॉन्सर्ट की तारीख बदलने पर विचार करने के लिए भी कहा था, लेकिन दिलजीत दोसांझ के पहले से तय कार्यक्रमों की वजह से ऐसा संभव नहीं हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *