Wednesday, October 28, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 22°C
Breaking News

भारतीय हॉकी टीम पुरुष एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी के लिए जालंधर पहुंची

हॉकी पंजाब अध्यक्ष द्वारा भारतीय टीम का स्वागत; ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम महत्वपूर्ण खेल आयोजन की मेजबानी के लिए तैयार

 

भारत इंफो, जालंधर

भारतीय पुरुष हॉकी टीम आगामी ‘पुरुष एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी 2026’ के लिए आधिकारिक रूप से जालंधर पहुंच गई है और टीम ने अत्याधुनिक ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में अभ्यास शुरू कर दिया है। टीम का फूलों से स्वागत करते हुए हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष और पंजाब हॉकी के अध्यक्ष नितिन कोहली ने कहा कि आजादी के बाद पंजाब में करवाया जाने वाला यह पहला अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट है।

 

मीडिया से बातचीत करते हुए कोहली ने पंजाब के मुख्यमंत्री  भगवंत मान का धन्यवाद किया। उन्होंने राज्य में हॉकी की शान को फिर से बहाल करने और स्थानीय बुनियादी ढांचे को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने में मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निरंतर सहयोग की सराहना की। उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में एशिया की शीर्ष टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरेंगी।

अभ्यास सत्र आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुके है और मुकाबले 27 अक्तूबर से शुरू होंगे। स्पोर्ट्स अथॉरिटी और स्थानीय नेताओं द्वारा लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की गई है। श्री कोहली ने आशा व्यक्त की कि यह खेल आयोजन युवाओं को प्रेरित करने के साथ-साथ पंजाब में अन्य बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल चैंपियनशिपों का मार्ग प्रशस्त करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *