भारत इंफो, करनाल
हरियाणा के करनाल में शनिवार रात श्रीनगर जा रही जम्मू-कश्मीर नंबर की एक लग्जरी बस पर कथित तौर पर पथराव किया गया, जिसमें चार यात्री घायल हो गए। बस के शीशे भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बस मालिक के अनुसार, घटना रात करीब 10:30 बजे एक ढाबे के पास हुई। आरोप है कि पहले कार सवार चार लोगों ने बस चालक के साथ मारपीट की और बाद में बाइक पर लौटकर पथराव किया।
यात्रियों ने हरियाणा पुलिस पर हमलावरों के बजाय एक यात्री को हिरासत में लेने का आरोप लगाया। वहीं, पुलिस ने घटना को पार्किंग विवाद बताया और कहा कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है तथा कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मामले को हरियाणा सरकार के समक्ष उठाया है। घाटी के नेताओं ने इसे कश्मीरियों के खिलाफ ‘हेट क्राइम’ करार दिया है।